Chandra Grahan 2025 14 मार्च 2025 को लगने वाला चंद्रग्रहण इस साल का पहला चंद्रग्रहण है। पंचांग के अनुसार 13 मार्च को होलिका दहन है और 14 मार्च 2025 को होली है। 14 मार्च को चंद्रग्रहण सुबह 9 बजकर 27 मिनट से लेकर 3 बजकर 30 मिनट दोपहर तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण आंशिक है। दिन के समय दिखाई देने की वजह से भारत में यह चंद्रग्रहण मान्य नहीं होगा। इस चंद्रग्रहण को यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, प्रशांत महासागर और अफ्रीका में देखा जा सकता है।
इस ग्रहण का अलग अलग राशियों के जातकों पर व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते है किस राशि के जातक पर इस Chandra Grahan 2025 का क्या असर दिखेगा
Chandra Grahan 2025: असर राशियों पर
मेष राशि: साल का पहला चंद्रग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। मानसिक तनाव से बचे। कोई शुभ काम ग्रहण काल में करने से बचे।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक यात्राओं से बचे।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को अनावश्यक यात्राओं से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि: साल का पहला चंद्रग्रहण कर्क राशि वाले के सामने विवाद उत्पन्न कर सकता है। सोच समझकर विवेक पूर्वक फैसला ले।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण कठिनाइयों से भरा रहेगा। विचार विमर्श एवं आपसी सहयोग से कम करे।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण सफलता लेकर आएगा, रुके हुए काम बनेंगे। यह समय आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि के जातक सम्भल कर रहे। यह समय आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक जगहों पर जाने से बचे।
मकर राशि: साल का पहला चंद्रग्रहण आपकी समस्यायों को बढ़ा सकता है। सावधानी बरते, बिना मतलब के विवादों से बचे।
कुंभ राशि: यह चंद्रग्रहण कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। पहले से अटके कार्य पूर्ण होंगे।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को सम्भल कर रहना चाहिए। ग्रहण काल में धन का लें दें न करे। कोई शुभ कार्य न करे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
Chandra Grahan 2025: Conclusion
इस चंद्रग्रहण से भारत के लोगों को ज़्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योकि इस ब्लड मून का असर भारत में नहीं पड़ेगा क्योकि इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा |
ये भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 9 मार्च से 15 मार्च 2025, जानिये सप्ताह का हाल
ऐसे ही और मजेदार Updates और Latest News के लिए हमारे Whats App Channel को जॉइन करे।
Follow the Hindi News Today channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb77ZGn17En11BGWU733