Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च 2025, जानिये सप्ताह का हाल 

7 Min Read

साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च 2025, जानिए किस राशि के लोगो पर होगी  पैसो की बारिश और कौन  करेगा परेशानियों का सामना |

रविवार से शनिवार का ये सप्ताह नए ग्रहों के गोचर के हिसाब से महत्वपूर्ण है। 15 मार्च को बुध ग्रह में राशि में वक्री हो चुके है। आइए जानते है इसका किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: Weekly Horoscope Aries

मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे सिर दर्द, नेत्र पीड़ा जैसे बीमारियों से परेशान हो सकते है। इस सप्ताह आपके आय कम होंगे और खर्चे बढ़ेंगे। व्यावसायिक वर्ग में पार्टनरशिप में काम करने वाले को समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान मामलों में अनबन हो सकती है सम्भल कर रहे। ॐ नमः शिवाय का जप करे राहत मिलेगी।

साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: Weekly Horoscope Taurus

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। प्रेम और संतान मामलों में मतभेद हो सकते है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा किंतु बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों की स्थिति भी अच्छी रहेगी। आपके कार्य विघ्न और बाधा के साथ संपन्न हो जाएंगे।

Weekly Horoscope

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि: Weekly Horoscope Gemini

 मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में गृहकलह हो सकता है। प्रेम संबंध में अनबन हो सकता है। तनाव से बचे। शारीरिक कष्ट हो सकता है, वाहन से चलते समय और कही जाते समय सावधानी बरते।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि: Weekly Horoscope Cancer

कर्क राशि के जातकों के कार्यों में विघ्न बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात नहीं मिलेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, मेहनत फल अवश्य मिलेगा। व्यापार सही रहेगा लेकिन आप केवल अपने भाग्य के भरोसे आगे नहीं बढ़ सकते, मेहनत कीजिए फल अवश्य मिलेगा

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि: Weekly Horoscope Leo

सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। शादी ब्याह करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के शुरुआत में धन हानि होने के संकेत दिखाई दे रहे है, सतर्क रहे। अपने परिवारजनो का साथ मिलेगा। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि: Weekly Horoscope Vergo

कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। धन के आवक बढ़ने के शुभ संकेत दिखाई दे रहे है। परिवार के सदस्यों में वृद्धि होने के संकेत भी दिखाई दे रहे है। तनाव से बचे।

साप्ताहिक राशिफल तुला राशि: Weekly Horoscope Libra

 तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कल्याणकारी रहेगा। करियर, कारोबार, प्रतियोगिता परीक्षा और प्रेम व्यवहार आदि अत्यंत शुभ रहने वाला है।बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। व्यापारिक मामलों में भी यह सप्ताह आपके लिए शुभता लाएगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि: Weekly Horoscope Scorpio

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। व्यवसाय में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। आपके आय में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का प्रयास सफल होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल धनु राशि: Weekly Horoscope Sagittarius

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। मिले हुए कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करे नहीं तो आया हुआ काम भी चला जाएगा। नौकरीपेशा लोग सहकर्मी शत्रु से सावधान रहे। आय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा तंगी भरा रहेगा, कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए किसी व्यक्ति विशेष से आशा न लगाए, आशा लगाना दुख का कारण बन सकता है। अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्यादा तनाव न ले।

साप्ताहिक राशिफल मकर राशि: Weekly Horoscope Capricon

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के दरवाजे खटखटाएंगे किस्मत। इस सप्ताह हाथ आए अवसर को जाने न दे। आपको सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी।

साप्ताहिक राशिफल कुम्भ राशि: Weekly Horoscope Aquarious

कुंभ राशि के जातकों के यह सप्ताह थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहेगा। धन और कागज संबंधी काम सोच समझकर और सावधानी से करे। किसी भी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़े। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मी से हुई तकरार से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धन और समय दोनों का प्रबंधन करके चले। परिवार को समय दे। प्रेम संबंध में आई दरार को दूर करने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति का सहारा न ले।

साप्ताहिक राशिफल मीन राशि: Weekly Horoscope Pisces

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतर चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। करियर और कारोबार से जुड़े कई बड़े फैसले लेने पद सकते है। मिले हुए काम को सही समय पर पूरा करने पर ही आपको सफलता मिलेगी। काम के तनाव से बचे । लव पार्टनर के व्यवहार में आए अचानक से बदलाव से आपको निराशा हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Kedarnath opening date 2025 भोले बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी, केदारनाथ कपाट खुलने की Date जानिए

ऐसे ही और मजेदार Updates और Latest News के लिए हमारे Whats App Channel को जॉइन करे।

‎Follow the Hindi News Today channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb77ZGn17En11BGWU733

Share This Article
नमस्कार, मेरा नाम राज है, और मैं एक एस्ट्रोलॉजर हूँ. मैं आपके राशिफल और ग्रह नक्षत्र के बारे में ब्लॉग लिखता हूँ |
Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version